पिता की मारपीट और सौतेली बहनों से छेड़छाड़ से नाराज बेटे ने गला घोंटकर पिता को उतारा मौत के घाट

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमाढ़ोताल में कचरा संयंत्र के पास मिले सुंदरलाल कोरी के शव की हत्या का खुलासा हो गया। मृतक के नाबालिग बेटे और दोस्तों ने की थी हत्या। पिता की मारपीट और सौतेली बहनों से छेड़छाड़ से नाराज बेटे ने गला घोंटकर हत्या को दिया था अंजाम फिर शव नाले में फेंक कर लगाया था ठिकाने। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आपको बता दे माढ़ोताल थाना क्षेत्र के कठौंदा कचरा संयंत्र के पास गुरुवार को जिस 51 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था, उसके बेटे ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उसका गला घोंटा था। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कचरा संयंत्र के पीछे नाला के पास फेंक दिया था। मां से मारपीट और बहनों से छेड़छाड़ के पिता के कृत्य से आक्रोशित होकर बेटे ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को जांच में पता चला कि संगीता का सुंदरलाल के साथ दूसरा विवाह था। पहले पति से उसके तीन बेटी है। सुंदरलाल और उसके दो बेटे है। आरोपी नाबालिग बेटा पिता से नाराज था, क्योंकि वह शराब पीने के बाद सौतेली मां से मारपीट करता था।

अज्ञात शव मिलने पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जांच दल गठित करने के निर्देश दिए। उसके बाद माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में पुलिस दल ने मृतक की पहचान के लिए लापता लोगों की जानकारी ली। सुंदरलाल कोरी के नौ अप्रैल से लापता होने का पता चला। पत्नी संगीता कोरी को बुलाने पर उसने शव की पहचान पति सुंदरलाल के रुप में की। वह निजी कार्य करता था। रात में शराब पीकर आता था। वह अक्सर पत्नी के साथ विवाद करता था। 9 अप्रैल की रात को भी वह शराब पीकर आया था। मां के साथ विवाद कर रहा था। बेटे ने अपने मित्रों को बुलाया। सुंदरलाल को धक्का देकर गिराया और गला घोंटा दिया। शव को चादर में लपेटा। रात्रि में जब सन्नाटा पसर गया तीनों मिलकर शव को मोटरसाइकिल से कचरा संयंत्र के पास ले गए। नाले में फेंक-कर घर लाैट आए।

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर 9 अप्रैल की रात को आरोपी मोटरसाइकिल से कचरा संयंत्र की ओर जाते दिखे। पुलिस ने मृतक के नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो घटना वाले दिन शहर से बाहर होना बताया। उसकी मोबाइल लोकेशन कचरा संयंत्र के आसपास मिली। पुलिस को संदेह हाे गया। सघन पूछताछ में उसने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *