अंकिता ने कृष्णा अभिषेक से कहा था, ‘मैं प्रेग्नेंट हूं।’ अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

By: PalPal India News
July 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभारतीय टेलीविजन की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक अंकिता और विक्की जैन चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से वे सुर्खियों में हैं क्योंकि लगातार चर्चा हो रही थी कि यह कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर अंकिता ने कृष्णा अभिषेक को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं, जब वह उन्हें कुकिंग रियलिटी शो के सेट पर लेकर जा रहे थे। तब से, लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह मशहूर कपल जल्द ही माता-पिता बनाने वाले हैं। अब अंकिता के मां बनाने की खबरों पर विक्की ने सफाई दी है।

मां बनने पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

कुछ समय पहले, अंकिता और विक्की ने अपने जीवन और परिवार से जुड़े सवालों का जवाब फैंस को दिया था। उन्होंने अपनी पहली डेट से जुड़ी यादें शेयर कीं और अपने व्लॉग वीडियो में चल रही प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में भी बात की। इससे पहले, लाफ्टर शेफ्स 2 के प्रोमो में अंकिता ने कृष्णा अभिषेक से कहा था, ‘मैं प्रेग्नेंट हूं।’ अब, अंकिता और विक्की दोनों ने अपने व्लॉग क्लिप में एक साथ इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘खबरें तो काफी समय से चल रही हैं, प्रेग्नेंट कब होगी यह सवाल होना चाहिए। पूरी फैमिली लगी हुई है। बातचीत चल रही है। बातचीत चल रही है। मैं सवालों से थक गई हूं।’ इसे इतना तो साफ हो गया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *