पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दुनियाभर के करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए Apple ने नई वॉर्निंग जारी की है। अपनी वॉर्निंग में एप्पल ने यूजर्स को अपने आईफोन डिवाइस से गूगल के सबसे लोकप्रिय ब्राउजर यानी Google Chrome को डिलीट करने के लिए कहा है। यूजर्स को दिए संदेश में बताया कि गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करने से उनका निजी डेटा सुरक्षित नहीं रहेगा और हैकर्स तक पहुंच सकता है। यूजर्स को क्रोम ब्राउजर की जगह कोई अल्टर्नेटिव वेब ब्राउजर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
एप्पल ने एक यूट्यूब वीडियो पोस्ट करके यूजर्स को इशारों में गूगल क्रोम ब्राउजर को अपने डिवाइस से हटाने के लिए कहा है। अपने वीडियो में एप्पल ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस ब्राउजर से हैकर्स को आपके डेटा का एक्सेस मिल सकता है।
बता दें कि गूगल क्रोम ब्राउजर कुकीज यूजर्स की ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं, जिसका फायदा वेबसाइट्स के साथ-साथ एडवर्टाइजर्स को होता है। गूगल को इसके बदले मोटा रेवेन्यू मिलता है। एप्पल ने अपने वीडियो के जरिए यह दर्शाया है कि गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करने से यूजर्स की वो हर एक्टिविटी ट्रैक होगी, जो वो ऑनलाइन एक्सेस करते हैं।
इससे पहले गूगल ने वादा किया था कि क्रोम ब्राउजर से थर्ड पार्टी कुकीज को हटाया जाएगा, लेकिन अप टेक कंपनी ने अपना फैसला बदल लिया है। इसकी वजह से क्रोम ब्राउजर अब यूजर्स के लिए खतरनाक बन गया है। ऐसे में एप्पल का यह वीडियो यजूर्स को इनडायरेक्ट तरीके से सफारी ब्राउजर में शिफ्ट होने के लिए प्रेरित करने वाला है।