पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अगर आप पुलिस में नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए है। बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी निर्धारित है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार 19000 से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2025 है, इच्छुक कैंडिडेटिस इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 19838 पदों को भरा जाएगा। इनमें महिला उम्मीदवारों के लिए 6717 पद आरक्षित हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष योग्यता होना चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा डिटेल के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नीच दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एज लिमिट को समझ सकते हैं।
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह लेवल 3 के तहत 21700 रुपये से 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं, जिनसे सभी कैंडिडेट्स को गुजरना होगा। इनमें- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।