गर्मियों में पसीने की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये उपाय और पाएं राहत

By: PalPal India News
April 13, 2025

गर्मियों में पसीना आना आम बात है, लेकिन इसकी बदबू कई बार बहुत ही परेशान कर देती है। चाहे आप कितना भी महकता हुआ साबुन इस्तेमाल करें या महंगे परफ्यूम लगाएं, पसीने की दुर्गंध पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के 5 असरदार टिप्स:

1. रोजाना दो बार नहाएं
गर्मियों में नियमित रूप से स्नान करना बहुत जरूरी है। दिन में कम से कम दो बार नहाने से न सिर्फ शरीर ठंडा रहता है, बल्कि पसीने और बैक्टीरिया की बदबू भी दूर होती है।

2. एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें
पसीने की दुर्गंध से राहत पाने के लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन सबसे बेहतर होता है। यह आपके शरीर से बैक्टीरिया को हटाता है, जिससे बदबू नहीं आती।

3. सिर्फ सूती और हल्के कपड़े पहनें
गर्मियों में कॉटन यानी सूती कपड़े सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये कपड़े पसीना सोखते हैं और त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैं, जिससे बदबू कम हो जाती है।

4. नींबू का रस लगाएं
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को खत्म करता है। आप नींबू का रस अंडरआर्म्स (बगल) पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे पसीने की बदबू में काफी फर्क नजर आएगा।

5. बेकिंग सोडा का प्रयोग करें
बेकिंग सोडा पसीने की बदबू को कम करने में कारगर है। एक कप पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें सूती कपड़ा भिगोकर अंडरआर्म्स साफ करें। ये उपाय नियमित रूप से अपनाएं, फर्क महसूस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *