अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही लगी भक्तों की लम्बी कतार,रजिस्ट्रेशन के दौरान चल रहा लोगों के हेल्थ का चेकअप

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, श्रद्धालुओं ने इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन के शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा।

बाबा बर्फानी के दर्शन खातिर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तस्वीरों में लोग काफी लंबी-लंबी लाइन में लगे दिखे। रजिस्ट्रेशन के दौरान लोगों के हेल्थ का चेकअप किया गया।

राज्यपाल ने की थी बैठक

मीटिंग में बोर्ड की ओर से यात्रियों की सुविधा और सेवा को और बेहतर बनाने के लिए कई उपायों को लेकर प्रस्ताव रखा था। इस दौरान अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर और अन्य कई जगहों पर केंद्र बनाकर ठहरने की क्षमता बढ़ाने, ईकेवाईसी के लिए सुविधा केंद्र शुरू करने, आरएफआईडी कार्ड जारी करने और मौगाम और कटरा रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर तीर्थयात्रियों का मौके पर रजिस्ट्रेशन करने के उपायों पर बात की गई थी।

खुश दिखे श्रद्धालु

एएनआई से बात करते हुए लाइन में ही लगे एक अन्य श्रद्धालु ने कहा वह दूसरी बार अमरनाथ यात्रा के लिए आई हैं, मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं हर साल यह यात्रा कर पाऊं। जानकारी दे दें कि इस साल यह यात्रा 3 जुलाई को दो मार्ग- अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गंदेरबल जिले में बालटाल से एक साथ शुरू होगी। इसके बाद 9 अगस्त को रक्षाबंधन को यह यात्रा खत्म होगी। यात्रा की तारीखों पर बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5 मार्च को ही राजभवन में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 48वीं बैठक की थी।

 

10 responses to “अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही लगी भक्तों की लम्बी कतार,रजिस्ट्रेशन के दौरान चल रहा लोगों के हेल्थ का चेकअप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *