भारतीय जनता पार्टी के सत्ता से बेदखल होते ही वक्फ संशोधन कानून को कर देंगे रद्द-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

By: PalPal India News
April 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं। ममता बनर्जी की पार्टी ने भी संसद में बिल का विरोध किया था जैसे ही जब बिल पास हो गया, राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई तब सीएम ने कहा था कि वे इस कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी।

वक्फ कानून का मामला अब सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है। वक्फ कानून के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मोर्चा खोल दिया है। सीएम ममता आज कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम पहुंचीं जहां उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं और इमामों से मुलाकात की। वक्फ कानून को लेकर इमामों को संबोधित भी किया। ममता ने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। जहां हिंसा हुई वहां कांग्रेस की सीट है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी के सत्ता से बेदखल होते ही वक्फ संशोधन कानून को रद्द कर दिया जाएगा।

वक्फ कानून को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए ममता ने इमामों के साथ बैठक की जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैफुल्लाह रहमानी, AIMPLB के महासचिव फज़लुर्रहीम मुजद्दीदी और  कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत कई मुस्लिम धर्मगुरु और इमाम मौजूद रहे।

मैं सभी इमामों और पुरोहितों का सम्मान करती हूं’

ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी और बिहार के वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। फेक न्यूज फैलाई जा रही है। बीजेपी झूठे वीडियो दिखाकर बदनाम कर रही है। सीएम ने कहा कि बॉर्डर सुरक्षा बीएसएफ की जिम्मेदारी है। बंगाल पर बोलना है तो मेरे सामने बोलों। हमने बंगाल को बदनाम करने के लिए फेक मीडिया रिपोर्ट पकड़ी है। मैं सभी इमामों और पुरोहितों का सम्मान करती हूं। हम रबिंद्रनाथ टैगोर की विचारधारा में विश्वास करते हैं। बंगाल में हिंसा भड़काने के लिए बीजेपी की साजिश में मत फंसो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *