ऑफ-शोल्डर लुक में अवनीत कौर ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज

By: PalPal India News
February 9, 2025

अवनीत कौर अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अवनीत ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अवनीत अपने बेबाक अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उनका स्टनिंग लुक देखने को मिला। इस फोटोशूट में उन्होंने मरून कलर का ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट पहनी है, जिसे उन्होंने स्टाइलिश हाफ ब्लेजर के साथ पेयर किया है। उनकी स्कर्ट पर बना गुलाब का डिजाइन इस आउटफिट को और भी आकर्षक बना रहा है।

अवनीत ने अपने इस ग्लैमरस लुक को ब्लैक हील्स, कर्ली हेयरस्टाइल और डार्क लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने अलग-अलग पोज़ देते हुए शानदार फोटोशूट कराया, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अवनीत ने कैप्शन लिखा- “दोबारा मेरे रेड हॉट दौर में।” फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गॉर्जियस!” वहीं, दूसरे ने कहा, “इस खूबसूरत मुस्कान को किसी की नजर न लगे!”

बता दें कि अवनीत ने बॉलीवुड में टीकू वेड्स शेरू से डेब्यू किया था और वह लव की अरेंज मैरिज में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल, वह अपनी अपकमिंग फिल्म लव इन वियतनाम की शूटिंग में बिजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *