बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
अवनीत ब्लैक टॉप और ब्राउन शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बोल्ड और स्टाइलिश अवतार साफ झलक रहा है। हाई हील्स, कर्ली हेयर, मिनिमल मेकअप और हाथ में छोटा बैग उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर रही हैं।
जहां कई फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की। एक यूजर ने कमेंट किया, “बेहद खूबसूरत लग रही हो!” जबकि दूसरे ने लिखा, “पता नहीं कैसे-कैसे कपड़े पहन लेते हैं।” हालांकि, अवनीत अपने स्टाइलिश अंदाज से हमेशा फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब रहती हैं।