आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जबलपुर को मिला पंडित उद्धव दास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान

By: PalPal India News
June 14, 2025

जबलपुर.  शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जबलपुर को उत्कृष्ट कार्यों के लिए बुधवार को भोपाल स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान भोपाल के सभागार में आयोजित समारोह में पंडित उद्धव दास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा तथा आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ एस एल अहीरवाल को सम्मान के रूप में 50 हजार रुपए की राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय एवं विधायक दक्षिण पश्चिम श्री भगवान दास सबनानी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

One response to “आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जबलपुर को मिला पंडित उद्धव दास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *