लकड़ी जलाकर चूल्हे पर चाय बनाते दिखे बाबा बागेश्वर का दिखा अलग अंदाज, बोले रसोई गैस पर नहीं बनानी चाहिए चाय

By: PalPal India News
May 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री त्रिलोखर धाम मंदिर परिसर में लकड़ी जलाकर चाय बनाते दिखे। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की चाय से स्वाद नहीं आता।

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर का अलग अंदाज दिखा है। बाबा बागेश्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ईंट जोड़कर चूल्हा बनाकर लकड़ियाँ जलाकर चाय बनाते दिख रहे हैं। लकड़ी से चाय बनाने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि रसोई गैस से चाय बनाने पर गैस हो जाती है। यह कहकर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री हंसने भी लगते हैं।

रसोई गैस से बनी चाय से स्वाद नहीं रहता और गैस बनती है: बाबा बागेश्वर

बाबा बागेश्वर जबलपुर यात्रा से लौट कर खजुराहो एयरपोर्ट के पास स्थित त्रिलोकर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान ज़ी महाराज के दर्शन उपरांत लकड़ी के चूल्हे के पास बैठ कर वो खुद चाय बनाने लगे। ज़ब मंदिर के पुजारी नें उन्हें गैस से बनी चाय का ऑफर दिया तो बोले रसोई गैस से बनी चाय से स्वाद नहीं रहता और गैस बनती है। अब उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जमीन पर बैठकर बनाई चाय

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बाबा बागेश्वर मंदिर परिसर में जमीन पर बैठे हुए हैं। चाय बनाने के लिए उनके सहयोगी लकड़ियां ले आये और चूल्हा जला कर चाय बनाने लगे। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ईंट के चूल्हे पर एक बर्तन रखकर उसमें पानी डाल रहे हैं।

बता दें कि बाबा बागेश्वर अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभी हाल में ही उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर चाटा मारोगे तो राम नाम सत्य हो जाएगा। उन्होंने आतंकियों को भी कड़ी चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *