बबीता जी दर्द में 10 दिन से बार-बार लगा रहीं अस्पताल के चक्कर, जाने आखिर क्यूँ

By: PalPal India News
August 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता पिछले कुछ समय से खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि मुनमुन दत्ता फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा ले रही हैं। हालांकि मुनमुन दत्ता या फिर उनकी टीम की तरफ से इस बात को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि बबीता जी अपने ग्लैमरस अंदाज और चार्मिंग पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। टीवी के साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया से गायब थीं वहीं पिछले कुछ समय से मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर नजर नहीं आ रही हैं। बबीता जी के सोशल मीडिया से अचानक गायब हो जाने से उनके चाहने वाले सोच में पड़ गए थे कि आखिर माजरा क्या है।

आखिरकार मुनमुन दत्ता ने खुद सोशल मीडिया से दूरी की वजह बताई है। इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा है कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं थी। पिछले 10 दिनों से वह लगातार अस्पताल और घर के बीच आना-जाना कर रही थीं। मुनमुन दत्ता ने बताया कि अब उनकी मां की हालत में सुधार है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। मुनमुन दत्ता ने ये भी लिखा कि प्रोफेशनल और पर्सनल जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद थका देने वाला रहा है। इस मुश्किल समय में उनका साथ देने वाले करीबी दोस्तों का उन्होंने दिल से आभार जताया और लिखा- ईश्वर महान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *