एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बैडमिंटन कोच ने 16 वर्षीय नाबालिग किया रेप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर केस दर्ज

By: PalPal India News
April 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बेंगलुरु में एक नाबालिग का दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बैडमिंटन कोच को गिरफ्तार किया है। बैडमिंटन कोच ने एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की की दादी को पता चला कि नाबालिग ने अपनी दादी के फोन से अपनी कुछ नग्न तस्वीरें किसी अज्ञात नंबर पर भेजी हैं। इसके बाद उसकी दादी ने तुरंत किशोरी के माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

दरअसल कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बैडमिंटन कोच पर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बैडमिंटन कोच को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता आरोपी से बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही थी।

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कई बार किया रेप

किशोरी की मां ने उससे पूछताछ की तब पीड़िता ने बताया कि कोच ने उसे अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र मुहैया कराने के नाम पर कई बार उसका यौन शोषण किया। कोच ने उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। कोच ने कथित तौर पर कई मौकों पर उसका यौन शोषण और उत्पीड़न किया। वह उसे अपने घर भी ले गया, जहां उसने उसका यौन शोषण किया।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तमिलनाडु निवासी कोच के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई मौकों पर पीड़िता का यौन शोषण किया था। उसने पीड़िता की नग्न तस्वीरें भी ली थीं, जो उसके फोन में पाई गईं। अधिकारी ने बताया कि उसके फोन में अन्य लड़कियों की नग्न तस्वीरें भी पाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *