बजाज ऑटो ने पेश किया ‘Bajaj GoGo’, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में नया कदम

By: PalPal India News
March 6, 2025

नई दिल्ली. कंपनी ने इसमें कई एडवांस सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स भी जोड़े हैं। इनमें ऑटो हैजर्ड और एंटी-रोल डिटेक्शन, पावरफुल एलईडी हेडलाइट्स और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक ऑटो से अलग बनाते हैं। बजाज ऑटो ने पेश किया ‘Bajaj GoGo’, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में नया कदम

भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट को और मजबूत करने के लिए नया ब्रांड ‘Bajaj GoGo’ लॉन्च किया है। इस ब्रांड के तहत कंपनी यात्री और मालवाहन (कार्गो) दोनों श्रेणियों में कई नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स पेश करेगी। हालांकि, बजाज ऑटो ने इन नए वाहनों के तकनीकी और डिजाइन संबंधी विवरणों का खुलासा अभी नहीं किया है। बाजार आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में भारत में कुल थ्री-व्हीलर बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 56% रही, जिसमें 6.91 लाख यूनिट बिकीं। इस क्षेत्र में महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, वाईसी इलेक्ट्रिक और बजाज ऑटो प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं।

Bajaj GoGo एक बार फुल चार्ज होने पर 251 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। यह सेगमेंट में पहली बार टू-स्पीड ऑटोमैटेड ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिससे न केवल इसकी रेंज बेहतर होती है, बल्कि ग्रेडेबिलिटी भी शानदार मिलती है। Bajaj GoGo के जरिए बजाज ऑटो का लक्ष्य इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है। कंपनी इस ब्रांड के माध्यम से थ्री-व्हीलर सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। “Bajaj GoGo के लॉन्च से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में हमारी स्थिति और सशक्त होगी। यह ब्रांड हमारे उत्पादों को प्रतिस्पर्धा में अलग पहचान देगा, बिक्री बढ़ाएगा और बाजार में हमारी पहुंच को और विस्तार देगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *