बांग्लादेश नेआधी पारी में बनाये 92/5, 4 से भी कम की रनरेट से हो रही बैटिंग

By: PalPal India News
February 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दुबई के मैदान पर ग्रुप-ए का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में आज आमने-सामने हैं। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है और जो भी टीम इस मैच को जीतेगी उनके लिए सेमीफाइनल में जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। इस मैच के दौरान सभी की नजरें भारत के स्टार प्लेयर्स पर होगी खासकर विराट और रोहित पर। दोनों ही बल्लेबाजों का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में इनकी कोशिश होगी कि वो इस मैच में बड़ी पारी खेलकर टूर्नामेंट के पहले मैच में फॉर्म हासिल करें।

दोनों टीम का स्कोरकार्ड

भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *