होली पर तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, सिर्फ ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

By: PalPal India News
March 13, 2025

नई दिल्ली। होली के त्योहार को लेकर बैंक हॉलिडे को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश अलग-अलग दिनों में रहेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस साल होली के अवसर पर बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।

बैंक हॉलिडे शेड्यूल:

🔹 13 मार्च 2025, गुरुवार (होलिका दहन, अट्टुकल पोंगाला)
बैंक बंद रहने वाले राज्य: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, केरल
प्रमुख शहर: देहरादून, कानपुर, लखनऊ, रांची, तिरुवनंतपुरम

🔹 14 मार्च 2025, शुक्रवार (होली, धुलेटी, धुलंडी, दोल जात्रा)
बैंक बंद रहने वाले राज्य: त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, नागालैंड को छोड़कर अन्य राज्य
प्रमुख शहर: अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, पटना, रांची, शिमला, श्रीनगर

🔹 15 मार्च 2025, शनिवार (होली, याओसांग का दूसरा दिन)
बैंक बंद रहने वाले राज्य: त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर, बिहार
प्रमुख शहर: अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सुचारु रूप से चालू रहेंगी। यदि आपको बैंकिंग संबंधी कोई आवश्यक कार्य निपटाना है, तो अवकाश तिथियों को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बनाएं ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *