BCCI ने IPL 2025 के लिए अंपायरों की टीम की कर दी घोषणा, सात नए भारतीय अंपायरों को किया शामिल

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आईपीएल 2025 के नए सीजन के लिए अंपायर पैनल का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 के लिए अंपायरों की टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें इस बार सात नए भारतीय अंपायरों को शामिल किया गया है, जो पहली बार IPL में अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे। वहीं, अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी और श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर कुमार धर्मसेना इस सीजन में अंपायरिंग करते हुए नहीं दिखेंगे।

अनुभवी अंपायरों की अनुपस्थिति

भारतीय अंपायर अनिल चौधरी और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना इस बार IPL में अंपायरिंग नहीं करेंगे। अनिल चौधरी इस बार कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों की अनुपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय अंपायर माइकल गॉफ, क्रिस गफ्फनी और एड्रियन होल्डस्टॉक जिम्मेदारी संभालेंगे। धर्मसेना के अंपायरिंग से बाहर रहने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

नए अंपायरों का आगमन

BCCI ने स्वारूपनंद कन्नूर, अभिजीत भट्टाचार्य, पराशर जोशी, अनिश सहस्त्रबुद्धे, केयूर केलकर, कौशिक गांधी और अभिजीत बेंगेर को IPL टीम में शामिल किया है। तन्मय श्रीवास्तव भी IPL में अंपायर के रूप में डेब्यू करेंगे। ये सभी नए अंपायर अनुभवी अंपायर एस रवि और सीके नंदन की मेंटरशिप में काम करेंगे।

कमेंट्री करेंगे अनिल चौधरी

इस बार अंतर्राष्ट्रीय अंपायरों में श्रीलंका के कुमार धर्मसेना आईपीएल मैचों में अंपायरिंग करते नजर नहीं आएंगे. इसके अलावा, आईपीएल 2024 में अंपायरिंग करने वाले अनिल चौधरी भी इस बार नहीं दिखेंगे. अनिल चौधरी ने टीवी कमेंट्री का रुख कर लिया है और अब वह कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे. इस बार तन्मय श्रीवास्तव भी आईपीएल में अंपायरिंग कर सकते हैं. हाल ही में यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने घोषणा की थी कि तन्मय को आईपीएल 2025 में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *