एशिया कप में पाकिस्तान के साथ भारत खेलेगा या नहीं ये साफ़ किया BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने

By: PalPal India News
September 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारत एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा या नहीं, इसको लेकर अब BCCI ने अपना फैसला सुना दिया है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है, कि भारत आगामी एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में पाकिस्तान सहित हर टीम के खिलाफ मैच खेलेगा. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ करेगा. भारत इसके बाद 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा. इससे पहले इस बात को लेकर सस्पेंस था कि क्या भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान के साथ कोई क्रिकेट मैच खेलेगा.

इतने गंभीर राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा या नहीं, इसको लेकर अब BCCI ने अपना फैसला सुना दिया है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि भारत आगामी एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में पाकिस्तान सहित हर टीम के खिलाफ मैच खेलेगा. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ करेगा. भारत इसके बाद 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा. इससे पहले इस बात को लेकर सस्पेंस था कि क्या भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान के साथ कोई क्रिकेट मैच खेलेगा.

भारत एशिया कप में पाकिस्तान से मैच खेलेगा या नहीं?

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘चूंकि एशिया कप एक मल्टी नेशनल टूर्नामेंट है, जिसमें एशिया महाद्वीप के देश शामिल होते हैं, इसलिए हमें इसमें खेलना होगा. इसके अलावा, किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में, जब कोई ऐसा देश होता है जिसके भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध नहीं हैं, तो हमें वह इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलना होगा. जहां तक ​​द्विपक्षीय संबंधों का सवाल है, हम अपने किसी भी विरोधी देश के साथ नहीं खेलने जा रहे हैं.’

भारत को बैन का सामना करना पड़ सकता है

देवजीत सैकिया ने यह भी बताया कि इंटरनेशनल लेवल पर मल्टी नेशनल टूर्नामेंट्स का बहिष्कार करने पर भारत को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने आगे कहा, ‘आपको लगता है कि अगर भारत एशियाई क्रिकेट परिषद या आईसीसी द्वारा आयोजित किसी भी मल्टी नेशनल टूर्नामेंट्स का बहिष्कार करता है, या किसी अन्य खेल, जैसे कि फीफा टूर्नामेंट या एएफसी टूर्नामेंट या किसी अन्य मल्टी नेशनल टीमों वाले एथलेटिक टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है, और भारत किसी विशेष देश के साथ नहीं खेल रहा है, तो भारतीय महासंघ पर प्रतिबंध लग सकते हैं.’

One response to “एशिया कप में पाकिस्तान के साथ भारत खेलेगा या नहीं ये साफ़ किया BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने”

  1. […] अब भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने एशिया कप मुकाबले से पहले अपने-अपने इरादे साफ […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *