प्रेमिका की शादी से पहले प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, प्रेमिका और उसकी माँ को मर कर ली खुद भी आत्महत्या

By: PalPal India News
April 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के नालंदा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। एक सनकी प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनकी आशिक ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मामला नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी का है। जहाँ मऊ निवासी मनीष कुमार ने सिलाव के ही सिंह कॉलोनी निवासी जोगेंद्र राम की पत्नी पुटटूस देवी और उसकी बेटी पूनम कुमारी को गोली मारकर मार डाला। इसके बाद शख्स ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल घटना के बाद आसपास के लोगों में इस बड़ी वारदात की कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की 28 अप्रैल को शादी होनी थी। ऐसे में शादी के घर में इस घटना के बाद मातम पसर गया है और लोग भी हैरान हैं। गंभीर रूप से घायल आरोपी को तत्काल पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *