पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 अगस्त को 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे, जिसमें 1250 रुपये की नियमित किस्त और 250 रुपये का रक्षाबंधन विशेष शगुन शामिल है।
सीएम डॉ. मोहन यादव पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके है कि लाड़ली बहनों को जल्द ही हर महीने मिलने वाली किस्त में बढ़ोतरी की जाएगी। इस साल दीपावली की भाई दूज से यह 1500 रुपये कर दी जाएगी। सरकार लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।