बेंगलुरू. आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत कदम रखे हैं। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में अंतिम गेंद तक तनाव बना रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शानदार शुरुआत जैकब बेथल और विराट कोहली ने की, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। बेथल ने 33 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि कोहली ने 33 गेंदों में 62 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। रोमरियो शेफर्ड ने अंत में धमाकेदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 53 रन ठोक दिए, जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।
214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत ठीकठाक रही। आयुष और रशीद ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े, लेकिन रशीद सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आयुष ने शानदार 94 रन (48 गेंद) की पारी खेली और रविंद्र जडेजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रन की मजबूत साझेदारी की। जडेजा 45 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, लेकिन यश दयाल ने न सिर्फ शानदार गेंदबाज़ी की, बल्कि धोनी का अहम विकेट लेकर चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दयाल ने अंतिम ओवर में केवल 11 रन देकर मैच RCB की झोली में डाल दिया।
इस जीत के साथ बेंगलुरु ने सीजन की अपनी आठवीं जीत दर्ज की और प्लेऑफ की दहलीज़ पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई को नौवीं हार का सामना करना पड़ा,