लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मशहूर अभिनेता आसिफ शेख शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना देहरादून में शो की शूटिंग के दौरान हुई, जब वह एक इंटेंस फाइट सीन कर रहे थे।
सीन के दौरान आसिफ शेख अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगे और सेट पर गिर पड़े। टीम ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया।
फिलहाल, उनकी सेहत को लेकर शो के निर्माताओं या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आसिफ शेख, जो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका निभाते हैं, टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं। उनके फैंस जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।