मुंबई। प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार, जिन्हें उनके देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों और ‘भारत कुमार’ की उपाधि के लिए जाना जाता था, 87 वर्ष की आयु में इस संसार को अलविदा कह गए। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मनोज कुमार ने अपने शानदार करियर में ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’ और ‘क्रांति’ जैसी अनेक यादगार फिल्में दीं, जो भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की मिसाल बन गईं। अपने अभिनय और निर्देशन से उन्होंने सिनेमा को एक नई दिशा दी। उनके निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों को गहरा आघात पहुंचा है।