ओडिशा में हुआ ‘भार्गवास्त्र’, काउंटर ड्रोन सिस्टम का सफल परीक्षण, जानिए इसकी खासियत

By: PalPal India News
May 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए गए। काउंटर-ड्रोन सिस्टम में इस्तेमाल किए गए माइक्रो रॉकेटों का गोपालपुर के सीवर्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण किया गया। परीक्षण में यह सभी मानकों पर खरा उतरा। भारतीय सेना ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान की ओर से करीब 400 ड्रोन से पश्चिमी सीमा पर हमला किया गया। भारत ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। वहीं आज भारत ने स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’ का सफल परीक्षण ओडिशा के गोपालपुर में  किया गया। SADL ने काउंटर ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’ का सफल परीक्षण किया है जो एक साथ मल्टीपल ड्रोन पर प्रहार करने में सक्षम है।

परीक्षण के दौरान इसने सभी निर्धारित उद्देश्य पूरे कर लिए। आर्मी एयर डिफेंस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 13 मई 2025 को गोपालपुर में रॉकेट के लिए तीन परीक्षण किए गए। एक-एक रॉकेट दागकर दो परीक्षण किए गए। एक परीक्षण 2 सेकंड के भीतर साल्वो मोड में दो रॉकेट दागकर किया गया। सभी चार रॉकेटों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों को कम करने में सफल रहा।

जानिए इसकी खासियत

 

  1. इसकी खासियत यह है कि भार्गवास्त्र ड्रोन के झुंडों को 6 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी पर पता लगा सकता और उसके हमले को बेअसर कर सकता है।
  2. भारतीय डिफेंस कंपनी सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने हार्ड किल मोड में कल लागता वाला एंटी ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र को डिजाइन और विकसित किया है।
  3. अनमैन्ड एरियल व्हिकल के खतरों का यह बखूबी मुकाबला कर सकता है।
  4. 2.5 किमी तक की दूरी पर आने वाले छोटे ड्रोन का पता लगाने और उन्हें खत्म करने की क्षमता से लैस
  5. यह मल्टी काउंटर ड्रोन सिस्टम है, जिसमें रक्षा की पहली लेयर के तौर पर बिना निर्देशित माइक्रो रॉकेट का इस्तेमाल किया गया है। यह 20 मीटर की घातक त्रिज्या वाले ड्रोन के झुंड को अपने प्रहार से बेअसर कर सकता है।
  6. भार्गवास्त्तर एक माइक्रो-मिसाइल आधारित डिफेंस सिस्टम है। इस भारत में ही विकसित किया गया है। इसे ड्रोन हमलों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।
  7. भार्गवास्त्र उन्नत C4I (कमांड, कंट्रोल, कम्यूनिकेशंस, कंप्यूटर और इंटेलिजेंस) की खासियत से युक्त एक परिष्कृत कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर से लैस है।
  8. इस सिस्टम का रडार 6 से 10 किमी दूर के हवाई खतरों का मिनट भर में पता लगा सकता है और कुछ सेकेंड्स में बेअसर कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *