भोपाल के नामी स्कूल की डीएम ने की मान्यता रद्द, पिछली साल हुए रेप केस के कारण डीएम ने लगाया स्कूल में ताला

By: PalPal India News
April 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भोपाल के नामी स्कूल की डीएम ने मान्यता रद्द कर दी है। आगे कभी भी इस स्कूल को मान्यता नहीं दी जाएगी। पिछली साल हुए रेप केस के कारण स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। डीएम कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर ये कार्रवाई हुई है।

आपको बता दे स्कूल में पिछले साल सितंबर में भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले रेडक्लिफ स्कूल के टीचर कासिम रेहान पर तीन साल की छात्रा के साथ रेप करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इस वारदात के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया था। जांच के बाद डीएम कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रेडक्लिफ स्कूल की मान्यता करने का फैसला किया।

स्कूल का संचालन नहीं होगा

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार रात स्कूल के संचालन को रोकने के आदेश जारी किए। यह भोपाल का पहला मामला है, जहां अधिकारियों ने किसी निजी संस्थान का प्रभार संभाला है। प्रशासन के लिए एक क्लस्टर प्रिंसिपल को नामित किया गया है। स्कूल ने कक्षा 1-8 के लिए मान्यता खो दी है। निर्देश में कहा गया है कि स्कूल का संचालन सत्र 2025-26 से समाप्त हो जाएगा। मौजूदा छात्रों को कहीं और प्रवेश लेना होगा। डीएम ने कहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब ना हो इसलिए वह निजी या शासकीय विद्यालय में दाखिला ले सकते हैं।

आपको बता दे स्कूल में वर्तमान में 324 छात्र हैं। पिछले साल सार्वजनिक विरोध के बाद अधिकारियों ने परिसर को सील कर दिया था। अधिकारियों ने दो जांच दल बनाए। पहली जांच में छात्राओं के लिए संस्थान के सुरक्षा उपायों में महत्वपूर्ण कमियों का पता चला। बाद में एक दूसरी समिति ने कलेक्टर को अपना परिचालन मूल्यांकन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *