पलपल इंडिया प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,890 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने दिया होली से पहले बड़ा गिफ्ट.
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यूपी की सीएम योगी आदित्यानाथ सरकार ने महिलाओं को होली के मौके पर उज्जवला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान कर दिया है. योगी सरकार ने 1.86 करोड़ परिवारों को फ्री तोहफा दिया है. इनके खातों में सब्सिडी ट्रांसफर हो गई है. उज्जवला योजना के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार महिलाओं को फ्री रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराएगी. बता दें कि साल में दो बार यूपी सरकार की तरफ ये तोहफा दिया जाता है.
आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को सीएम योगी ने गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया. योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 1,890 करोड़ की धनराशि से यूपी क 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया जाएगा. सीएम योगी लखनऊ के लोकभवन सभागार में पात्रों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण करेंगे. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर फ्री एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया गया. इसी के तहत होली से पहले मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी किया गया.
केंद्र सरकार देती है 300 रुपये की सब्सिडी
बता दें, उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार देती है. इस योजना के तहत बाकी छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है.
नवंबर 2023 से शुरू हुई थी ये योजना
इससे पहले 2023 में योगी सरकार ने होली के मौके पर भी उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री सिलेंडर दिया था. इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 1.75 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया था. योगी सरकार ने दीवाली और होली पर फ्री गैस सिलेंडर देने की योजना शुरुआत साल 10 नवंबर 2023 से की थी, इसके तहत सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की व्यवस्था की गई है