बिग बॉस फेम टेलीविजन एंकर और अभिनेत्री प्रियंका देशपांडे ने रचाई शादी, आईये जाने दूल्हे राजा कौन हैं?

By: PalPal India News
April 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। टेलीविजन एंकर और अभिनेत्री प्रियंका देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए दूसरी शादी का खुलासा किया है। उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कीं और बताया कि वो फिर से शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें झट से वायरल हो गई हैं और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उनके पति हैं कौन? तस्वीरों को देखते हुए ये सवाल किया जा रहा है कि दोनों के बीच एज गैप क्या है? इसकी वजह तस्वीरों में नजर आ रहे प्रियंका के पति के सफेद बाल-दाढ़ी हैं। दरअसल एक्ट्रेस की शादी डीजे वासी साची से हुई है।

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘16.04.2025 लाइफ अपडेट: इस शादी में सूर्यास्त का आनंद लेने जा रही हूं।’ चेन्नई में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही प्रियंका देशपांडे ने सात फेरे लिए हैं। अब उनके फैंस की बस एक ही चाहत है, वो जानना चाहते हैं कि दूल्हे राजा कौन हैं?

वासी साची एक लोकप्रिय डीजे और उद्यमी हैं। वह इवेंट मैनेजमेंट फर्म क्लिक 187 के संस्थापक हैं और डीजे सर्किट में एक जाना-माना नाम हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कई मशहूर क्लबों और डिस्कोथेक में परफॉर्म किया है, जिसमें कई शादियां और कार्यक्रम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात वासी के एक इवेंट में हुई थी, जहां प्रियंका देसपांडे इवेंट होस्ट कर रही थीं।

प्रियंका देसपांडे ने कम से कम मेकअप के साथ एक खूबसूरत सुनहरी रेशमी साड़ी पहनी थी, जबकि उनके साथी वासी ने एक शानदार सफेद कुर्ता और वेष्टी पहनी थी। दोनों ने पारंपरिक लुक में एक साथ काफी खुश नजर आए।

बता दें, ‘बिग बॉस’ फेम प्रियंका देसपांडे की शादी पहले प्रवीण कुमार से हुई थी। दोनों की शादी साल 2016 से है। उनके तलाक की अफवाहें 2022 में सामने आईं। 32 वर्षीय प्रियंका देसपांडे सन टीवी, चुट्टी टीवी, जी तमिल, सन म्यूजिक और स्टार विजय के साथ काम करती हैं और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली साउथ भारतीय टेलीविजन एंकर्स में से एक हैं। उन्होंने एथिराज कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक किया है। वहीं वासी साची की उम्र 42 साल है। वो प्रियंका से उम्र में 10 साल बड़े हैं। दोनों के बीच काफी एज गैप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *