बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने ऑफिस में आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार को बताया

By: PalPal India News
April 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकर्नाटक के बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने ऑफिस में आज सुबह आत्महत्या कर ली, साथ ही अपने मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ए.एस. पोन्नाना को बताया है। मरने से पहले एक सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या करने की वजह।

सुसाईड नोट में BJP कार्यकर्ता ने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी से उनके परिवार को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी और जमानत मिलने के बाद भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही थी। बेंगलुरु पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने निजी कार्यालय में लगाई फांसी 

दरअसल यह घटना बेंगलुरु के नागवारा में घटी जब बीजेपी कार्यकर्ता विनय के.एस ने आज सुबह अपने निजी कार्यालय में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से पहले विनय ने व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राजनीतिक प्रताड़ना और सोशल मीडिया में बदनाम किए जाने से आहत होकर अपनी जान देने की वजह बताई। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ने एक राजनीति रंजिश के तहत काफी परेशान किया।

क्या था मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, विनय को हाल ही में मडिकेरी शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था, आरोप था कि व्हाट्सएप पोस्ट में विनय ने कांग्रेस विधायक और CM के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नाना का मजाक उड़ाया। मडिकेरी के एक स्थानीय कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद विनय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

सुसाइड नोट में क्या लिखा? 

सुसाइट में बीजेपी कार्यकर्ता विनय के.एस ने लिखा,”सभी को मेरा अंतिम प्रणाम, मैं विनय के एस हूं, मेरे खिलाफ राजनीति से प्रेरित एफआईआर दर्ज की गई थी, और मुझे एक बदमाश करार दिया गया था। मुझे जमानत मिलने के बाद भी, मडिकेरी पुलिस ने मेरे दोस्तों और चचेरे भाइयों को जांच के नाम पर परेशान किया, एक कांस्टेबल ने यहां तक ​​कहा कि यह सब विराजपेट के विधायक पोन्नन्ना के आदेश पर हुआ था।” थेनिरा महेना, जिन्होंने राजनीतिक द्वेष के कारण मेरे जीवन के साथ खेला, मेरी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

आगे लिखा, “मैंने बस एक वॉयस नोट भेजा और स्पष्टीकरण मांगा। फिर भी, मुझे अपराधी करार दे दिया गया, जबकि मूल प्रेषक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।” आगे बीजेपी पार्टी से आग्रह किया कि उसके परिवार का ध्यान रखें। उसने लिखा, “मेरा भाजपा परिवार से निवेदन है कि कृपया मेरी मां, पत्नी और बेटी का ख्याल रखें, उनकी आर्थिक मदद करें” विनय ने सुसाइड नोट के अंत में उन लोगों का धन्यवाद किया जो इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे और अपने परिवार को सीधे अलविदा न कह पाने के कारण दुख व्यक्त किया।

कौन हैं ए.एस. पोन्नाना?

जानकारी दे दें कि ए.एस. पोन्नाना विराजपेट विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं, साथ ही वे कर्नाटक हाईकोर्ट के बड़े वकील भी हैं। इसके अलावा, वे कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कानूनी सलाहकार भी हैं। उनकी संपत्ति चुनावी एफिडेविट के मुताबिक कुल 30.3 करोड़ बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *