पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर में मंगलवार को जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदूवादी संगठनों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्कूल के अंदर घुसकर हंगामा किया और मुख्य गेट के ऊपर लगे बोर्ड को तोड़ने के साथ ही खिड़की के कांचों को चकनाचूर कर दिया। स्कूल में हुए तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
दरअसल, जॉय स्कूल के मालिक अखिलेश मेवन के द्वारा वॉट्सऐप पर लगाए गए स्टेटस के बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग भड़क गए।
जॉय स्कूल के मालिक अखिलेश मेबन ने अपने स्टेटस पर “Bloody Hindu Ram ke bastard children” लिखा है।
HIGHLIGHTS