महादेव घाट सेतु से नदी में गिरी बोलेरो, हादसे में 8 की मौत 5 गंभीर रूप से घायल

By: PalPal India News
April 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी के समीप महादेव घाट सुनार नदी के पुल पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया । सुबह करीब 11:00 बजे एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 गंभीर घायल हैं।

चालक 108 वाहन छोड़कर भाग निकला

दमोह जिले के नोहटा धाना के रोड़ बनवार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां पर रोड ग्राम की शून्य नदी महादेव घाट सेतु से एक बोलोरो नदी में गिर गई। हादसे में दो बच्ची एक बच्चा सहित आठ महिलाओं की अब तक मौत हो गई वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जबलपुर के लिए रेफर किया गया है महादेव घाट सेतु की टर्निंग में बोलोरो सीधे सेतु से नीचे नदी में गिरते ही चीख पुकार मंच गई हाद से में बुरी तरस से क्षतिग्रस्त बोलोरो के अंदर फंसी मृतक महिलाओं को स्थानीय लोगों के द्वारा बाहर निकाल लिया गया था लेकिन तीन महिलाएं बच्ची बॉलरों की सीटों चिपटी हुई थी जिन्हें पुलिस के द्वारा सबल की मदद बाहर निकाला गया और पीएम के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वही एक बच्चा एक बच्ची की दमोह जिला चिकित्सालय में मौत हो गई घटना दिल दहलाने वाली थी मृतकों के ढेर लगे हुए यह दुखद मंजर देखकर प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई थी भीषण हादसे की खबर लगते ही घटनास्थल पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा पहुंच गए थे और स्तिथि को नियंत्रण में करते हुए मृतकों को पीएम के 108 एम्बुलेंस एवं पुलिस वाहन से जबेरा भेजा गया इसी दौरान 108वाहन करीब 2 घंटे लेट आने की वजह से आक्रोशित भीड़ के द्वारा 108 वाहन पथराव कर दिया और चालक 108 वाहन छोड़कर भाग निकला

कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे मरीज़

पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मंगलवार सुबह जबलपुर जिले के कटंगी पौड़ी गांव के समीप के निवासी दो बोलेरो गाड़ियों से दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया से कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे। इसी बीच सिमरी के पास सुनार नदी के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होने से नदी में गिर गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *