बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, नुकीले हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

By: PalPal India News
August 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि. बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के घर उस वक्त मातम छा गया. जबी उनके घर उनके भाई की मौत की खबर सामने आई दरअसल दिल्ली में आधी रात को हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या हो गई. दिल्ली में निजामुद्दीन के भोगल इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की किसी नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के सिलसिले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, भोगल के चर्च लेन निवासी आसिफ कुरैशी पर बृहस्पतिवार देर रात हुई तीखी बहस के दौरान किसी नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आई. बाद में उनकी मौत हो गई.

पार्किंग विवाद को लेकर की हत्या
दरअसल, दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर यह हत्या हुई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई. हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की अपने घर के सामने एक स्कूटर खड़ा करने को लेकर एक व्यक्ति से बहस हुई थी. पार्किंग को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आसिफ पर किसी नुकीले हथियार से कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उसके सीने में गहरा घाव हो गया. आसिफ घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए और आनन-फानन में उन्हें एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत हजरत निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने हत्या के सिलसिले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक, आसिफ कुरैशी हत्याकांड में आरोपियों की पहचान उज्ज्वल (19) और गौतम (18) के रूप में हुई है. बताया गया कि दोनों भाई हैं और एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. वे चर्च लेन पर एक इमारत की दूसरी मंजिल पर रहते हैं, जो हुमा कुरैशी के भाई के घर से थोड़ी दूरी पर है. घटना के बाद दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया.पुलिस फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
आसिफ की पत्नी ने क्या कहा?
बॉलीवुड बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या का सनसनीखेज CCTV फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी में आसिफ कुरैशी को दो लोग मारते हुए नज़र आ रहे हैं. सीसीटीवी में आसिफ की पत्नी बीच बचाव करती नजर आ रही है. मृतक आसिफ की पत्नी ने कहा कि आसिफ से ये आरोपी नफरत करते थे. कारण कि मुस्लिम होकर भी आसिफ हिंदुओ से इतनी घुल-मिलकर बात क्यों करता था? उन्होंने जानबूझकर हमारे घर के बाहर स्कूटी पार्क की, जबकि उनके घर हमारे घर से दूर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *