अमृतसर में मंदिर पर बम हमला, ISI कनेक्शन की जांच जारी

By: PalPal India News
March 16, 2025

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में शुक्रवार देर रात एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे मंदिर की खिड़कियां टूट गईं और दीवारों को नुकसान पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए, कुछ देर मंदिर के पास रुके और फिर विस्फोटक फेंककर फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि की कि मंदिर के पुजारी ने रात लगभग 2 बजे घटना की सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इस हमले से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

कमिश्नर भुल्लर ने कहा, “घटना की जानकारी मिलते ही टीम सक्रिय हो गई। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर हम जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे। पाकिस्तान की आईएसआई पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे बहकावे में न आएं और अपने भविष्य को सुरक्षित रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *