पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। BSNL की इस सर्विस से होगा करोड़ों यूजर्स को फायदा बीएसएनएल डेली 3 रुपये से कम खर्च में लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
BSNL ने पिछले दिनों अपने सस्ते प्लान से निजी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। कंपनी की वेबसाइट पर 150 दिन वाला एक सस्ता प्लान लिस्ट किया गया है। BSNL इस साल अपनी 4G और 5G सर्विस लॉन्च करने वाला है। साथ ही, बीएसएनएल अपने 3G मोबाइल टावर को फेज आउट कर रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड इसके अलावा 5G सर्विस को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसके लिए देशभर में 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य रखा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अब तक 60 हजार से ज्यादा 4G मोबाइल टावर लगा दिए हैं। ये मोबाइल टावर देश के अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में लगाए गए हैं।
BSNL का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 397 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स का सिम पूरे 150 दिन तक एक्टिव रहेगा। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदे की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में 30 दिन तक किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग भी ऑफर किया जा रहा है।
बीएसएनएल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 30 दिनों के लिए डेली 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाएगा। इस तरह से यूजर्स को कुल 60GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही, 30 दिनों के लिए डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है।
kp6465950@gmail.com