पलपल इंडिया प्रतिनिधि,। BSNL ने जियो,एयरटेल, वीआई को छोड़ा पीछे। आपको बता दे TRAI ने जैसे ही जियो,एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के जुलाई महीने के सब्सक्राइबर्स का डेटा रिलीज किया है। इस रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। BSNL ने जुलाई के महीने में कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा।
आपको बता दे रिलायसं जियो, एयरटेल, वीआई और सरकारी कंपनी बीएसएनएल देश की चार प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ग्राहक जियो के पास और सबसे कम यूजर्स सरकारी कंपनी बीएसएनएल के पास हैं। लेकिन इस डाटा को देख कर लग रहा है कि BSNL के अच्छे दिन आ गए हैं। आपको बता दें कि अभी तक हर महीने जियो और एयरटेल ही अपने साथ नए यूज़र्स को जोड़ पा रहे थे। लेकिन जुलाई के महीने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पूरा खेल ही पलट दिया। BSNL ने जुलाई के महीने में ऐसा काम कर दिया है जिसने टेलिकॉम इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
ट्राई की तरफ से जुलाई महीने के सब्सक्राइबर का डेटा जारी किया गया है। इस महीने देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों ने जैसे जैसे अपने रिचार्ज के रेट बढ़ाये ग्राहकों में बड़ी कमी देखी गई। लेकिन, वहीं BSNL जुलाई में कंपनी ने लाखों की संख्या में नए ग्राहक जोड़े।
TRAI की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के महीने में देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी जियो ने 7 लाख ग्राहक गंवाए। वहीं दूसरी तरफ एयरटेल के 16 लाख ग्राहकों ने साथ छोड़ दिया। जबकि करीब 7 लाख ग्राहक ऐसे थे जिन्होंने Vi का साथ छोड़ दिया। जहां तीनों ही कंपनियों को जुलाई के महीने में ग्राहकों के नुकसान का सामना करना पड़ा वहीं दूसरी तरफ BSNL की धूम रही। जुलाई में BSNL ने 29 लाख नए ग्राहक जोड़े।
वहीं BSNL के ग्राहकों की बढ़ोतरी में दूसरा बड़ा कारण 4G नेटवर्क का ऐलान किया जाना था। BSNL तेजी के साथ इस समय 4G टॉवर्स इंस्टाल कर रही है। कंपनी ने देश के कई सारी साइट्स पर टॉवर्स इंस्टाल कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक अगले साल जून जुलाई तक पूरी तरह से 4G सर्विस को लॉन्च कर सकती है। ऐसे में यूजर्स को उम्मीद है कि भविष्य में सस्ते दाम में 4G नेटवर्क की सर्विस मिल सकती है।