पलपल इंडिया प्रतिनिधि। BSNL 5G सर्विस का इंतजार जल्द होगा खत्म। कंपनी ने अपनी 5G सर्विस का नाम रख दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड की 5G सर्विस का ट्रायल अगले कुछ महीने में शुरू किया जा सकता है।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपनी 5जी सर्विस के नाम का ऐलान कर दिया है। BSNL ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूजर्स से अपनी 5G सर्विस का नाम सुझाने के लिए कहा था। अब कंपनी ने इस नाम का ऐलान कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G यानी Quantum 5G कहा जाएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने X हैंडल से इसकी घोषणा की है।
BSNL इंडिया ने अपने पोस्ट में बताया आपने नाम दिया और हमने उसे रख लिया। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G यानी Quantum 5G कहा जाएगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स को इसके लिए धन्यवाद कहा है। BSNL की 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले सस्ता है।
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने हाल ही में बताया कि BSNL अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दूसरे फेज में 1 लाख और नए 4G मोबाइल टावर लगाएगा। फिलहाल दूरसंचार विभाग (DoT) को BSNL की 4G सर्विस के अगले फेज को रोल आउट करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट से अप्रूवल मिलने का इंतजार है।
चंद्रशेयर पेम्मासानी ने कहा कि 1 लाख मोबाइल टावर को सफलतापूर्वक लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। हम पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट से अतिरिक्त 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए जाने के अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं। 1 लाख और नए मोबाइल टावर लगाए जाने के बाद दूरसंचार कंपनी के 4G मोबाइल टावर्स की संख्यां बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।