BSNL ने निजी कंपनियों की उड़ाई नींद, सस्ते प्लान में मिलेगा बहुत कुछ, जाने यहाँ

By: PalPal India News
June 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। BSNL अपने करोड़ों यूजर्स को बहुत ही सस्ता प्लान ऑफर करने वाला है जिसमें 229 रुपये में डेली 2GB डेटा वाला प्लान है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी निजी कंपनियों के मुकाबले 120 रुपये सस्ते में ये बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान की वजह से यूजर्स के बीच अपनी पहचान बना रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी पिछले डेढ़ दशक में पहली बार फायदे में रही है। पिछले साल जुलाई में निजी कंपनियों के प्लान महंगा होने के बाद से BSNL के यूजर्स तेजी से बढ़े। भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द ही 5G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। कंपनी ने 93 हजार से ज्यादा टावर को लाइव कर दिया है।

229 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान का जानकारी दी है। इस प्लान में पूरे 1 महीने यानी 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिलेगा। यही नहीं, इसमें रोजाना 100 फ्री SMS भी मिल रहा है।

वहीं, BSNL ने अपने पोस्ट में निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान को भी कंपेयर करके दिखाया है। एक ऑपरेटर 349 रुपये में 28 दिन वाला प्लान ऑफर करता है, जिसमें यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। वहीं, अन्य दो टेलीकॉम ऑपरेटर यूजर्स को 379 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करते हैं।

इन दोनों कंपनियों के प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलगा। इन कंपनियों के प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आते हैं। BSNL ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि निजी कंपनियों के प्लान के मुकाबले बीएसएनल का मंथली प्लान 120 रुपये सस्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *