BSNL ने किया धमाका 365 दिन सिम एक्टिव रखने की टेंशन खत्म, अनलिमिटेड कॉलिंग, 4G डेटा समेत कई बेनिफिट्स

By: PalPal India News
August 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिBSNL ने अपने यूजर्स बढ़ाने के लिए नई तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने फ्रीडम ऑफर में 1 रुपये वाला सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अब एक और नया प्लान उतारा है, जिसमें 365 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन खत्म हो जाती है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 600GB हाई स्पीड डेटा भी ऑफर किया जाता है।

365 दिन वाला नया प्लान

BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्लान की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह नया प्लान 1,999 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS और 600GB डेटा का लाभ मिलता है। बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को डेली डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं रहेगी।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भी अब प्राइवेट कंपनियों की तरह ही ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर पर फोकस कर रही है। TRAI की हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में BSNL और Vi के लाखों यूजर्स ने नेटवर्क स्विच किया है। लगातार यूजर्स की संख्यां में हो रही गिरावट को देखते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने यह ऑफर दिया है।

 

 

ARPU बढ़ाने के लिए अब हर महीने रिव्यू मीटिंग किया जाएगा। टेलीकॉम ऑपरेटर को अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर्स 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। सरकार ने बीएसएनएल को ARPU बढ़ाने के लिए प्लान मंहगे नहीं करने का भी निर्देश दिया है।

1 रुपये वाला प्लान

BSNL ने 1 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर में बीएसएनएल के नए यूजर को 1 रुपये में सिम ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, उन्हें 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *