आंध्र प्रदेश से शिरडी जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 35 श्रद्धालु घायल, 3 की हालत गंभीर

By: PalPal India News
April 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के बुलढाणा में श्रद्धालुओं से भरी एक बस खड़े ट्रक से जा टकराई , इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर है।

मलकापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र के नासिक और शिरडी जा रही थी। बस में सवार श्रद्धालु ‘देव दर्शन’ के लिए जा रहे थे। जहाँ रास्ते में उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 35 लोग घायल हुए हैं।”

पुलिस की जांच जारी

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बस में सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ था या ट्रक गलत जगह पर पार्क था। इस मामले में जांच की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया। इस वजह से सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर इन लोगों को दूसरे अस्पताल भी ले जाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *