कार ने परिवार के 4 लोगों को रौंदा, डेढ़ साल के बच्चे के दोनों पैर कुचले

By: PalPal India News
June 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात में भुज रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम को एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। स्पीड से आ रही एक कार ने अहमदाबाद के एक मजदूर परिवार के 4 सदस्यों को कुचल दिया, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना में एक छोटे बच्चे के दोनों पैर कुचल गए। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। हादसे के बार कार ड्राइवर फरार हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए भुज के जीके जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

घटना का CCTV वीडियो वायरल

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सफेद रंग की कार एकदम से स्पीड में आती है और पेड़ के नीचे आराम कर रहे मजदूरों को रौंदते हुए निकल जाती है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मचती है लेकिन ड्राइवर कार लेकर फरार हो जाता है। दुर्घटना में डेढ़ वर्षीय परगास, तीन वर्षीय कबीर राजा, 60 वर्षीय नीमाबेन राजू बारोट और 35 वर्षीय सरलाबेन प्रकाश बारोट घायल हो गए हैं। भुज पुलिस ने दुर्घटना के बाद कार लेकर फरार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *