7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला,छात्रा से पूछताछ करते हुए सामने आई अहम जानकारियां

By: PalPal India News
April 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिओडिशा के रायगड़ा जिले में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

नाबालिग लड़का शामिल

यहाँ जिले की बाल कल्याण समिति ने तुरंत इस मामले की गहराई से जांच शुरू की है। समिति के अधिकारी, जो बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए जिम्मेदार होते हैं, ने छात्रा से पूछताछ करते हुए कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। जांच के दौरान पता चला की सदर ब्लॉक का एक नाबालिग लड़का शामिल है।

मामले में जांच जारी

CWC की चेयरपर्सन बिदुलता हुईका ने जानकारी दी कि जांच अभी जारी है और अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा, “इस घटना की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, पूरी जानकारी दी जाएगी।” उनका कहना है कि बच्ची की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *