सीबीआई ने ऑर्डनेंस फैक्टरी जबलपुर में दी दबिश, डीजीएम दीपक लांबा से पुलिस करेगी पूछताछ

By: PalPal India News
September 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसीबीआई की टीम जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्टरी में कार्रवाई करने पहुंची। जहाँ से डीजीएम दीपक लांबा को पूछताछ करने के लिए ले गई। नागपुर से ऑर्डनेंस फैक्ट्री में रहते हुए पद के दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया था। पूर्व में सीबीआई डीजीएम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर चुकी है।

सीबीआई ने 25 अगस्त की एफआईआर में निजी कंपनी ऑटोमेशन इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रियल सर्विसेज, नागपुर के अंबाझरी आयुध कारखाने के तत्कालीन डीजीएम दीपक लांबा और कंपनी के मालिक मोहित ठोलिया के खिलाफ भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इस मामले में सरकारी खजाने को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

यह बात सामने आई शिकायत में

इस मामले सीबीआई ने जबलपुर, नागपुर सहित चार जगहों पर छापा मारा, जिसमें आरोपित के कार्यालय और घर शामिल थे। जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामान बरामद किए हैं। सीबीआई को प्राप्त शिकायत में आरोप है कि लांबा ने ओएफएजे, नागपुर में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए एक प्रोप्राइटरशिप फर्म स्थापित की। इसके बाद उन्होंने टेंडर की शर्तों को अपने हिसाब से बदलकर अपनी ही कंपनी को टेंडर दिलवा दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने टेंडर हासिल करने के लिए एक जाली अनुभव प्रमाण पत्र जमा किया था।

One response to “सीबीआई ने ऑर्डनेंस फैक्टरी जबलपुर में दी दबिश, डीजीएम दीपक लांबा से पुलिस करेगी पूछताछ”

  1. Good day

    I wanted to reach out and let you know about our new dog harness. It’s really easy to put on and take off – in just 2 seconds – and it’s personalized for each dog.
    Plus, we offer a lifetime warranty so you can be sure your pet is always safe and stylish.

    We’ve had a lot of success with it so far and I think your dog would love it.

    Get yours today with 50% OFF: https://caredogbest.com

    FREE Shipping – TODAY ONLY!

    Have a great time,

    Julieta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *