Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया

By: PalPal India News
February 20, 2025

कराची। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से मात देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 320/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवरों में 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

न्यूजीलैंड की जीत के हीरो कप्तान टॉम लैथम (118* रन) और विल यंग (107 रन) रहे, जिन्होंने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं. ग्लेन फिलिप्स ने भी 61 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट झटके, जबकि अबरार अहमद को 1 सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही, लेकिन बाबर आजम (64) और खुशदिल शाह (69) ने कुछ संघर्ष दिखाया. सलमान अली आगा ने भी 42 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही. न्यूजीलैंड के लिए विल ओ’रूर्के और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार आगाज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *