30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, आज से शुरू ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जाने कैसे कराए अपना रजिस्ट्रेशन

By: PalPal India News
April 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि30 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू हो रही है। इस बार पिछले साल मुताबिक़ ज्यादा श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके है पिछले साल 48 लाख से अधिक यात्री चारधाम यात्रा गए थे वहीं, इस बार 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के चारधाम पहुंचने के अनुमान हैं। बता दें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू हुए थे जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं।

उत्तराखंड के चारधाम में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10.30 बजे खुल जाएंगे और चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी। इसके बाद 2 मई को सुबह 7.00 बजे केदारनाथ धाम और 4 मई को सुबह 6 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। पर्यटन विभाग के मुताबिक इस साल अभी से ही 20 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, जिनमें 7.48 लाख केदारनाथ, 5.74 लाख बद्रीनाथ, 3 लाख यमुनोत्री और 3 गंगोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन शामिल हैं।

करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

अगर आपको चारधाम यात्रा करनी हैं तो सबसे पहले आपको उत्तराखंड सरकार के चारधाम यात्रा पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अगर किसी कारणवश आप आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे तो सरकार ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दे रखी हैं, बस आपको रजिस्ट्रेशन काउंटर वाले जगह पर जाना होगा, जो कि हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में बने हुए हैं। विभाग ने बताया कि इस बार कुल 50 से ज्यादा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान आपसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बीमारी से संबंधित कागज मांगे जाएंगे, बिना इसके रजिस्ट्रेशन संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *