मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गिफ्ट में दी स्कूटी, 20 हजार से ज्यादा बच्चियों को 7 करोड़ रुपये की राशि की प्रदान

By: PalPal India News
September 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7832 बच्चों को स्कूटी गिफ्ट में दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेनिटेशन-हाइजीन योजना के तहत 20 लाख से ज्यादा बच्चियों को 61.12 करोड़ से ज्यादा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा बच्चियों को 7 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की। इतना ही नहीं उन्होंने एक बच्ची की स्कूटी पर पीछे बैठकर स्कूटी राइड का आनंद भी उठाया। इसके बाद प्रदेश के मुखिया ने बच्चों को गाड़ी सावधानी से चलाने, लाइसेंस बनवाने और नंबर प्लेट लगवाने की सलाह भी दी। दूसरी ओर, स्कूटी पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। उन्होंने इस गिफ्ट के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया।

बच्चों के लिए बेहतर भविष्य  के अवसर बन रहे

वहीँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए बेहतर भविष्य के अवसर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं। भारतीयों ने हर मुश्किल परिस्थिति में अपनी क्षमता के माध्यम से दुनिया में पहचान बनाई है। बदलते दौर में भारत सरकार नई तकनीक को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा की दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। दुनिया का बड़े से बड़ा मंच प्रधानमंत्री मोदी की गैर-मौजूदगी से सूना महसूस करता है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि काश, मोदी हमारे देश के भी प्रधानमंत्री होते। आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी हर स्थिति में वैज्ञानिकों के साथ हैं। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप, साइकिल, कॉपी-किताबें सहित अनेक सौगातें मिल रही हैं। आज स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के टॉपर रहे 7832 बच्चों को स्कूटी दी गई है। वर्तमान में विश्व में भारत का समय चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

सरकारी स्कूलों की स्थिति बहुत दयनीय थी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कभी सरकारी स्कूलों की स्थिति बहुत दयनीय थी। बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं नहीं थी। अब शहर-शहर में सांदीपनि विद्यालय की स्थापना हो रही है। कांग्रेस के लोग शर्म करें कि इजरायल और जापान हमारे साथ आजाद हुए। लेकिन, आज दोनों देश कहां पहुंच गए? कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश के युवाओं का भविष्य खराब हुआ। कांग्रेस की सरकार ने बच्चों को कभी पेन तक नहीं दिया। जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तो देश में सड़कों का जाल बिछाया गया। राज्य सरकार मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षेत्र को विस्तार देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सिंचाई का क्षेत्र 52 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। विश्व का पहला नदी जोड़ो अभियान केन बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की धरती पर शुरू हुई है। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी।

One response to “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गिफ्ट में दी स्कूटी, 20 हजार से ज्यादा बच्चियों को 7 करोड़ रुपये की राशि की प्रदान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *