मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त, परिजनों को देंगे आर्थिक सहायता

By: PalPal India News
April 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से 12 लोगों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में हुए घायलों को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिवारजन को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *