मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमोशन जल्द करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट की बैठक में दी मंजूरी

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमोशन जल्द होगा सीएम मोहन यादव ने बताया की करीब चार लाख कर्मचारियों का प्रमोशन वह करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय शीघ्र लिया जाएगा, जिससे लगभग चार लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा। मोहन यादव ने स्वीकार किया कि पिछले आठ वर्षों से रुकावट के कारण पदोन्नति बाधित थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर जारी किया वीडियो संदेश

सीएम मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो संदेश में कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि पिछले 8 वर्षों से लंबित प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। हमने अलग-अलग स्तर पर चर्चा कर पदोन्नति का रास्ता तलाश लिया है। हम शीघ्र ही लगभग 4 लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के सुखद समाचार की घोषणा करने वाले हैं।

4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

मोहन यादव ने कहा कि मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद सरकार ने पदोन्नति के मुद्दे का समाधान निकालने का रास्ता निकाला। उन्होंने कहा, “प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द पदोन्नत किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा, जिससे लगभग चार लाख अधिकारी और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। आरक्षण रोस्टर के बारे में उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद मध्यप्रदेश सरकार में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति रोक दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *