लाडली बहनों को हर महीने मुख्यमंत्री देंगे 3000 रूपए, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

By: PalPal India News
May 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत 5 साल के भीतर हर महीने 3000 रुपए मिलेंगे।

बुधवार को सारणी के पाथाखेड़ा में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में सीएम ने कहा है कि राज्य नें लाडली बहनों को 5 साल के अंदर ₹3000 महीने दिए जाएंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश की सरकार धीरे-धीरे करके 5 साल में ₹3000 महीना लाडली बहनों को देगी।

5 साल में ₹3000 महीना दिया जाएगा

महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने कहा “हमारी सरकार ने जब से सरकार बनी है, जब चुनाव था तब लाडली बहनाओं के लिए 1000 रुपये दिए, पिछले साल 1230 रुपये दिए और आगे आने वाले समय में और बढ़ते जाएंगे। कांग्रेस कह रही है कहां से देंगे पैसे। आप और चिंता मत करना, धीरे-धीरे करते-करते 5 साल में ₹3000 महीना बहनों को दिया जाएगा।”

दरअसल, मुख्यमंत्री बैतूल जिले के सारणी में स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने 464 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा- “हमारी बहन बेटी की संस्कृति है, माता बहनों की संस्कृति है। आपका आशीर्वाद मिलता रहे तो हमारे लिए यही पर्याप्त है। स्वयं सहायता माध्यम से पीएम मोदी कह रहे थे कि लखपति योजना में हमारी बहनों की आमदनी एक लाख हो जाए, इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है। 350 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह इसी पर काम कर रहे हैं। धीरे-धीरे करके रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री लग रही है, बहनों को वहीं रहना है। 5000 सरकार देगी, 8000 फैक्ट्री मालिक देगा, ₹13000 महीने में बहनें काम करेंगी।

 सभी काम करने का संकल्प लिया है – सीएम मोहन

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा- “आज एमपी में स्कूल जाओ किताब कॉपी फ्री, दूर है साइकिल फ्री, मेरिट में आए बच्चों को स्कूटी फ्री, विदेश में जाए तो छात्रवृत्ति 1 लाख से लगा करके एक करोड़ तक भी लगे तो सब सरकार देने को तैयार है। हमारी बहनों के लिए जिंदगी में जितना अच्छा कर सकते हैं, सारे काम करने की संकल्प हमने लिए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *