‘बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं’, राजा हत्याकांड पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

By: PalPal India News
June 12, 2025

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद उसकी पत्नी सोनम की चर्चा देशभर में हो रही है। सोनम पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है और वह इस समय पुलिस कस्टडी में है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला चर्चा में है और हत्याकांड की आरोपी पत्नी सोनम समेत 5 आरोपियों को शिलॉन्ग कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इस मामले पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। कैलाश विजयवर्गी ने कहा, ‘बच्चों को पढ़ाना लिखाना अच्छी बात है लेकिन उन्हें संस्कार भी दें। बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं। हमारे इंदौर को उस बेटी ने कलंकित कर दिया।’

बात करने में भी शर्म आती है: विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘हम कहीं भी जाते हैं, फिर चाहें वो इंदौर, भोपाल या ग्वालियर क्यों ना हो, सब इंदौर की घटना के लिए पूछते हैं। बात करने में भी शर्म आती है। जब बच्चों में संस्कार हो तो कभी ऐसे काम नहीं करते। एक रोटी कम खाना लेकिन बच्चों को संस्कार जरूर देना।’

पूतना का दिया उदाहरण

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘अगर कोई महिला हो, जिसमें शर्म नहीं हो, ममता नहीं हो और प्यार नहीं हो और केवल शरीर हो तो ऐसी महिला पूतना होती है। पूतना, भगवान कृष्ण के लिए कटोरे में जहर लेकर गई थी। पूतना में ममता, करुणा नहीं थी। प्यार नहीं था। कोई मां अपने बच्चों को मारती है क्या? मैं हमेशा कहता हूं कि नशे से बच्चों को बचाना चाहिए। जो सोनम के साथ पकड़े गए हैं, वह नशा करते होंगे। क्षेत्र में कोई नशा भेजता हो तो हमें जरूर बताना, हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *