चीन के नानजिंग शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक व्यक्ति, जिसे अब सोशल मीडिया पर “रेड अंकल” के नाम से जाना जा रहा है, पर महिला का भेष बनाकर सैकड़ों पुरुषों को धोखा देने और उनके साथ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। चीनी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति ने अब तक 1,000 से अधिक पुरुषों को बहकाया, उनसे शारीरिक संबंध बनाए और बिना अनुमति उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग की। इस घटनाक्रम से जुड़े कई वीडियो क्लिप्स जैसे ही चीनी सोशल प्लेटफॉर्म वीबो और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सामने आए, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
#RedUncle हैशटैग ट्रेंड में टॉप पर रहा, और बड़ी संख्या में लोगों ने इस धोखे की लंबी अवधि और उसकी गंभीरता पर हैरानी जताई।
5 जुलाई को नानजिंग के जियांगनिंग जिले की पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उसका सरनेम जियाओ बताया गया है। वह 38 वर्ष का है, न कि 60 वर्ष का, जैसा कि शुरुआती अफवाहों में कहा गया था। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैले आंकड़े – जैसे कि “1,691 पुरुषों को फंसाया गया” – बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं। हालांकि, कई वास्तविक पीड़ितों की पहचान हो चुकी है, और आरोपी पर अश्लील सामग्री फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।