अगर आप हर मौके पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करना काफी नहीं होता। खासतौर पर जब बात लहंगे जैसे एथनिक आउटफिट की हो, तो रंगों का सही चुनाव आपके लुक को और भी निखार सकता है। हर स्किन टोन पर कुछ खास रंग बेहद खिलते हैं, जबकि कुछ रंग आपकी चमक को फीका भी कर सकते हैं। ऐसे में जानिए, आपकी स्किन टोन के मुताबिक कौन से लहंगे के रंग आपको देंगे परफेक्ट लुक।
फेयर स्किन टोन वाली महिलाएं लाइट और डार्क दोनों ही शेड्स को अच्छे से कैरी कर सकती हैं। हालांकि, क्रीम, बेज और नियॉन जैसे बहुत हल्के या बहुत चमकदार रंग स्किन को डल दिखा सकते हैं।
बेस्ट कलर ऑप्शंस:
मैरून, डीप पर्पल, नेवी ब्लू
लैवेंडर, एमरेल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू
ब्लश पिंक, पीच, आइसी ब्लू
पाउडर पिंक, गोल्ड, सिल्वर
कलर कॉम्बिनेशन टिप्स:
एमरेल्ड ग्रीन के साथ गोल्ड या सिल्वर, डीप ब्लू के साथ ब्लश पिंक, या रोज़ गोल्ड के साथ पाउडर पिंक शानदार लगेंगे।
मीडियम स्किन टोन काफी वर्सेटाइल होती है, और इस पर कई रंग जंचते हैं। हालांकि, बहुत हल्के पेस्टल शेड्स या ब्राइट नियॉन रंगों से थोड़ा बचना चाहिए।
बेस्ट कलर ऑप्शंस:
ऑलिव ग्रीन, रूबी रेड
मिंट ग्रीन, मस्टर्ड येलो
डीप रेड, डस्की पिंक
कलर कॉम्बिनेशन टिप्स:
रॉयल ब्लू के साथ सिल्वर, डीप रेड के साथ गोल्ड या ऑलिव ग्रीन के साथ ब्रॉन्ज – ये कॉम्बिनेशन लहंगे में बेहद रॉयल दिखेंगे।
डस्की स्किन टोन पर ब्राइट और बोल्ड कलर्स बहुत अच्छे लगते हैं। हल्के रंग जैसे बेबी पिंक, पाउडर ब्लू, बेज या ग्रे इस स्किन टोन को डल कर सकते हैं।
बेस्ट कलर ऑप्शंस:
कोबाल्ट ब्लू, ब्राइट रेड, हॉट पिंक
मैजेंटा, टैंगरीन, मस्टर्ड
डीप ग्रीन, चॉकलेट ब्राउन
कलर कॉम्बिनेशन टिप्स:
डीप ग्रीन के साथ कॉपर, मैजेंटा के साथ गोल्ड, या रस्ट ऑरेंज के साथ बेज – ये कॉम्बिनेशन आपके लुक को बना सकते हैं अगल और अट्रैक्टिव।